पोकरण | कोटा जिले में 13 मई से 16 मई को आयोजित 34वीं राजस्थान सबजूनियर बालक व बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जैसलमेर के मुक्केबाजों ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कास्य पदक के साथ कुल 4 खिलाड़ियों ने बाजी मारी। बालक व बालिका मुक्केबाज प्रतियोगिता में बालिक मुक्केबाज तानिया और निशात ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही बालक मुक्केबाज अर्शदीप ने रजत तथा योगेश माली ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सभी खिलाड़ी पोकरण पहुंचने पर जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव मांगूसिंह तंवर व कोच टीकमचंद गहलोत और खिलाड़ियों को स्वागत किया। सचिव ने बताया कि कोच टीकमचंद गहलोत के द्वारा खिलाड़ियों को दिया गया कडा प्रशिक्षण व सही मार्गदर्शन की ही देन है।