पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तोलाबेरा नदी के पास अवैध निर्माण को रोकने की मांग

तोलाबेरा नदी के पास अवैध निर्माण को रोकने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण | शहर के तोलाबेरा नदी के पास कई भू-माफियाओं द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। भू-माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के कारण भू-माफियाओं द्वारा दिन व रात में अतिक्रमण किया जा रहा है। शहरवासी वीरेंद्र कुमार ने जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि नदी के बहाव क्षेत्र में गैर कानूनी रूप से हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि तोलाबेरा नदी के बहाव क्षेत्र में बेशकीमती जमीन को हड़पने की नीयत से स्थानीय कार्मिकों एवं नगरपालिका के सहयोग से पूर्ण तथा गैर कानूनी रूप से रेलवे स्टेशन रोड पर अवैध निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इस नदी को बहाव क्षेत्र में है। किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है।

खबरें और भी हैं...