पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर का पोकरण में स्वागत

पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर का पोकरण में स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री बाबूलाल नागर के रविवार की दोपहर को स्थानीय खटिक भवन पहुंचने पर स्थानीय समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर रविवार की दोपहर को पोकरण पहुंचे। पोकरण पहुंचने पर स्थानीय खटिक समाज के लोगों ने उनका फूल मालाओं, साफा व शॉल ओढ़ाकर धूमधाम से स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष रतनलाल चंदेल ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के सुरेश नागौरा, मांगीलाल चंदेल, दूलीचंद खींची, अशोक नागौरा, शैतान खींची, माणक चंदेल, सत्यनारायण चंदेल, कैलाश नागौरा, विनोद नागौरा, शिवराजसिंह खींची व अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...