पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामाजिक सर्वे के लिए बैठक आयोजित

सामाजिक सर्वे के लिए बैठक आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण | विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण पोकरण में सुथार समाज की सामाजिक सर्वे के लिए रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। पूर्व निर्धारित सूची अनुसार विभिन्न गांवों के सर्वे प्रपत्र भरक विभिन्न संगठनों द्वारा पूर्ण किया जाकर प्रस्तुत किए गए। आज दिन तक लगभग 70 राजस्व गांवों के 3 हजार परिवारों पत्रक भर कर जमा किए गए तथा 25 राजस्व गांवों का सर्वे जहां समाज के लगभग 500 परिवार निवास कर रहे हैं, संबंधित संगठनों की निर्धारित समय पर पूर्ण करने की अपील की गई। यह सामाजिक सर्वे कार्य वर्तमान परिप्रेक्ष्य में राजनैतिक एवं सामाजिक चैतन्य की जागृति में अहम मददगार साबित होंगे। इस दौरान मोहनराम मावा, किशनलाल, मोहनलाल सनावड़ा, पदमाराम बारहठ का गांव, मगनाराम, भूराराम बोड़ाना, सवाईराम, भूराराम, रमेश चाचा सहित कई समाज के लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...