पोकरण (आंचलिक) | राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए राजस्व लोक अदालत शिविर सोमवार से शुरू किए जाएंगें। एसडीएम रेणु सैनी ने बताया कि उपखंड पोकरण क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौक में आयोजित किया जाएगा। सैनी ने बताया कि सोमवार को आयोजित होने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठावें। राजस्व संबंधी कई वर्षों से लंबित पड़े प्रकरणों को शिविर स्थल पर आकर राजस्व संबंधी प्रकरणों का निस्तारण करवा सकते हैं।