पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीजल के 10 लाख बकाया, पानी के टैंकरों के पहिए थमे

डीजल के 10 लाख बकाया, पानी के टैंकरों के पहिए थमे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भीखोड़ाई

भीषण गर्मी के मौसम में गांवों ढाणियों में पेयजल परिवहन करने वाले सहायता विभाग के टैंकरों में पोकरण के एक पैट्रोल पंप मालिक के गत वर्ष के 10 लाख से अधिक भुगतान बकाया होने के कारण डीजल देने से इंकार कर दिया। इसके चलते भणियाणा उपखंड क्षेत्र में पेयजल परिवहन करने वाले एक दर्जन टैंकरों के पहिए थमे। गांवों ढाणियों में पशु कुंड एवं सार्वजनिक टांके सूखे पड़े हैं। भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इससे न तो प्रशासन को कोई सरोकार है न जिम्मेदारों को। ग्रामीण महंगे दामों पर पानी खरीदने को मजबूर है।

आखिर क्यों नहीं समय पर होता भुगतान : जानकारी के अनुसार अभावग्रस्त गांवों ढाणियों में पेयजल परिवहन करने वाले सहायता विभाग के टैंकरों का भुगतान जिला कलेक्टर विभाग जैसलमेर द्वारा किया जाता है न की जलदाय विभाग द्वारा। ऐसे में समय पर भुगतान नहीं होने के कारण पंप मालिक लाखों रुपए का भुगतान समय पर नहीं होने के कारण डीजल देने से मना कर देते हैं। इस कारण गांवों ढाणियों में पेयजल सप्लाई बंद होने के कारण जलदाय विभाग के लिए दर्द बन जाता है। दूसरी ओर गत वर्ष गर्मियों के समय में हुए पेयजल परिवहन के टैंकरों का अभी तक भुगतान नहीं होना जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है।



सहायता विभाग के टैंकरों में गत वर्ष भरवाए डीजल का दस लाख रुपए भुगतान बकाया होने के कारण डीजल देने से इंकार किया है। लेकिन जल्द ही भुगतान करवाकर टैंकरों से पेयजल सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी। दिनेश नागोरी, एक्सईएन, जलदाय विभाग पोकरण

खबरें और भी हैं...