पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रातड़िया में एक दिन के शिविर के दौरान राजस्व विभाग के 222 मामले निपटाए

रातड़िया में एक दिन के शिविर के दौरान राजस्व विभाग के 222 मामले निपटाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रातडिया. राजस्व लोक अदालत शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़।

भास्कर संवाददाता | रातडिया

उपखण्ड भणियाणा के रातड़िया ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र में बुधवार को राज्य सरकार द्वारा संचालित राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रातड़िया ग्राम पंचायत के अधीन आने वाले गांवों व ढाणियों के ग्रामीण अपनी विभिन समस्याओंं को लेकर इस शिविर में पहुंचे व अपनी समस्याओ को तुरंत प्रभाव से समाधान करवाया। शिविर प्रभारी पोकरण तहसीलदार हनुमानराम चौधरी ने बताया कि बुधवार को रातड़िया गांव में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार के दौरान पांच बंटवारनामा किए, 65 नामांतरण, 30 खाता दुरुस्ती, 74 राजस्व रिकार्ड व अन्य पासबुक सहित 222 राजस्व विभाग के काम निपटाए गए। साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग 7 वृद्धावस्था पेंशन चालू की। एक पालनहार योजना में नाम जोड़ा गया। पंचायत विभाग की तरफ से पांच ग्रामीणों को पट्टे जारी किए, डिस्कॉम की तरफ से 45 एपीएल व 5 बीपी एल सहित दो बिजली बिलों को संशोधित किया गया। चिकित्सा विभाग की 117 बच्चों का सर्वे किया गया व दो गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया। इस राजस्व लोक अदालत शिविर के दौरान ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान भणियाणा तहसीलदार गुलाबसिंह चौहान, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सत्यनारायण पणिया, कनिष्ठ सहायक सवाईसिंह, डिस्कॉम विभाग की तरफ से हनुमानराम चौधरी, जलदाय विभाग की तरफ से दिनेश नागोरी व अनिल माथुर, भू अभिलेख घनश्याम गर्ग, रातड़िया हल्का पटवारी ज्योति, महिला व बालविकास विभाग की तरफ से सुरेश कुमार, ग्रामसेवा सहकारी समिति रातड़िया की तरफ से आवडदान रतनू ,रातड़िया सरपंच विमला चौधरी ,कनिष्ठ लिपिक विशनाराम जाणी, ग्रामसेवक बीरबल राम ,पंचायत प्रसार अधिकारी ताराराम ,पूर्व सरपंच हरनाथराम जाणी , भणियाणा पटवारी अशोक कुमार झलारिया पटवारी संदीप सारण सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...