पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली कनेक्शन नहीं, बंद है आरओ प्लांट

बिजली कनेक्शन नहीं, बंद है आरओ प्लांट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | पोकरण (आंचलिक)

जलदाय विभाग द्वारा ग्रामीण इलाकों में रहवास कर रहे ग्रामीणों को शुद्ध व मीठा पानी उपलब्ध करवाने के लिए उपखंड क्षेत्र के कई जगहों पर आरओ प्लांट लगाया गया लेकिन कई जगहों पर बिजली का कनेक्शन नहीं होने के कारण आज दिन तक ग्रामीणों को शुद्ध व मीठा पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वहीं जलदाय विभाग द्वारा इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों में जलदाय विभाग के प्रति दिनों दिन रोष बढ़ता जा रहा है। विभाग द्वारा लगाए गए अधिकांश आरओ प्लांट बंद पड़े है। जिसके कारण ग्रामीणों को अभी तक आरओ प्लांट का पानी नसीब नहीं हो पा रहा है।

जलदाय विभाग द्वारा ग्राम पंचायत डिडाणिया के पाबूपाडिया स्थित भीलों की ढाणी में लगाया आरओ प्लांट बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण आरओ प्लांट लंबे समय से बंद पड़ा है। इस संबंध में जलदाय विभाग के अधिकारियों ने डिस्कॉम के अधिकारियों को बिजली कनेक्शन देने के लिए मांग की गई है लेकिन अभी विभागीय अधिकारियों को आरओ प्लांट का बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण लंबे समय से आरओ प्लांट पड़ा है। इस संबंध में जलदाय विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कई बार सूचित किया गया लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

लंबे समय से ग्रामीणों को इंतजार है मीठे पानी का

जलदाय विभाग द्वारा भीलों की बस्ती में आरओ प्लांट लगाने के साथ ही ग्रामीणों को खुशी मिली थी। ग्रामीणों ने इस आरओ प्लांट का शुद्ध व मीठा पानी मिलने की आस लगाए बैठे थे। लेकिन लंबे समय आरओ प्लांट बंद रहने के कारण ग्रामीणों में इन दिनों मायूसी छाई हुई है। लंबे आरओ प्लांट शुरू नहीं होने के कारण ग्रामीणों को शुद्ध व मीठा पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों में दिनों दिन रोष बढ़ता जा रहा है। आरओ प्लांट का पानी पीने के लिए ग्रामीणों लंबे समय से इंतजार करना पड़ रहा है।

अधिकांश जगहों पर बंद पड़े है आरओ प्लांट

जलदाय विभाग द्वारा उपखंड क्षेत्र में लगाए गए आरओ प्लांट लंबे समय से बंद होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को मीठा व शुद्ध पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। कांग्रेस युवा नेता एहसान मेहर ने बताया कि जलदाय विभाग द्वारा उपखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को शुद्ध व मीठा पानी पिलाने के लिए जगह-जगह पर लगाए गए आरओ प्लांट लंबे समय से बंद पड़े है। मेहर ने बताया कि इस संबंध में जलदाय विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कई बार लिखित व मौखिक रूप से सूचित किया गया लेकिन अभी तक जलदाय विभाग कुंभकरण की नींद में सो रहा है। मेहर ने बताया कि उपखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत गोमट, डिडाणिया, भीलों की बस्ती सहित कई क्षेत्रों में आरओ प्लांट बंद पड़ा है।

भीलों की बस्ती लगाया गया आरओ प्लांट बिजली कनेक्शन के अभाव में बंद पड़ा है। इस संबंध में ठेकेदार को पाबंद कर बिजली कनेक्शन करवाकर आरओ प्लांट शुरू करवाया जाएगा। इसके साथ ही बंद पड़े आरओ प्लांट को जल्द से जल्द शुरू करवाकर आमजन को राहत पहुंचाई जाएगी। रमेश कुमार माथुर, जेईएन, जलदाय विभाग पोकरण

खबरें और भी हैं...