कर्नाटक में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न
पोकरण | कर्नाटक में कांग्रेस की हार और भाजपा की शानदार जीत के बाद पोकरण के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़ कर भाजपा की जीत का जश्न मनाया। कर्नाटक में भाजपा की जीत पर पोकरण के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल दिखाई दिया। भाजपा नेता मदनसिंह राजमथाई और उम्मेदसिंह सांकड़ा के नेतृत्व में भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयनारायण व्यास चौराहा पर एकत्रित होकर पटाखे छोड़े और मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर एडवोकेट हनवंतसिह, मालमसिह सनावडा, सूर्या राठी राजमथाई, मोतीसिंह सांकड़ा, छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र माली, कैलाशसिंह, ईश्वरसिंह, पंकज सैनी सहित सैंकड़ो युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। भीखोड़ाई कर्नाटक में भाजपा की जीत पर भीखोडाई में भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष महेश चारण के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कस्बे के तिराहे पर पटाखे फोड़ जीत का जश्न मनाया। साथ ही एक दूसरे को गुड़ खिला कर मुंह मीठा किया। दूसरी ओर आगामी विधानसभा चुनावों में भी देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जलवा बरकरार रहेगा राजस्थान में कमल खिलेगा, पूरा देश तीन राज्यों को छोड़कर कांग्रेस मुक्त हो चुका है। भाजपा की जीत के जश्न के दौरान भाजपा नेता महेश चारण, शक्ति दान, जयनारायण राठी, हीराराम लौहार, चैनाराम, मदन राठी, गीगुलाल माहेश्वरी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।