बीएसएनएल टावर पर कार्यरत गार्ड को पांच साल से नहीं मिला वेतन
लाठी | क्षेत्र के लोहटा सर्किल पर स्थित बीएसएनएल टावर सुखराम पुत्र छोगाराम विश्नोई के खेत में स्थित केरालिया रोड पर लगे बीएसएनएल टावर पर कार्यरत गार्ड बगड़ूराम विश्नोई की पिछले पांच साल से वेतन रुका हुआ है। जिसके कारण गार्ड को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। गार्ड बगड़ूराम ने बताया की मेरी पांच साल से टावर की वेतन नहीं आ रही है और वेतन के संबंध में कई बार पोकरण बीएसएनएल ऑफिस को भी अवगत करवाया, लेकिन समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आज तकरीबन पूरे पांच साल से वेतन रुका हुआ पड़ा है।