खरीदी केंद्र से गेहूं के कट्टे चोरी
पोलायकलां | मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार पोलायकलां ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जा रहा है, लेकिन खरीदे गए माल के पर्याप्त सुरक्षा नहीं होने के कारण 13 अप्रैल की रात्रि को अज्ञात बदमाश करीब 7 गेहूं के कट्टे चोर चुरा कर ले गए। खरीदी केंद्र पर हो रही लापरवाही के चलते चोरों को हाथ साफ करने का मौका मिल। केंद्र पुलिस चौकी से मात्र 300 मीटर की दूरी पर ही है। बावजूद इसके बदमाशों को हौसले इतने बुलंद है।