सड़क किनारे डंप कराया जा रहा कचरा, नही ंहो रही है सुनवाई
पोरसा| नगरपालिका द्वारा नगर की सड़कों के किनारे कचरा डंप कराया जा रहा है। भिंड रोड, बाईपास रोड सहित अन्य सड़कों के किनारे कचरे के ढेर आसानी से देखे जा सकते हैं। यह कचरा दिनभर सड़क पर फैलता है। जिससे वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कचरा उड़कर लोगों की आंखों में जाता है और हादसे हो जाते हैं। वहीं गंदगी के कारण सड़ांध से भी लोगों को परेशानी होती है। इस संबंध में नगरपालिका में शिकायत की गई हैं लेकिन अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।