पोरसा, पहाड़गढ़, टेंटरा व बानमोर में बाबा साहेब की 127वीं जयंती मनाई
जिलेभर में लगी बाबा साहब की प्रतिमाओं पर रही कड़ी सुरक्षा
भास्कर संवाददाता |पोरसा/पहाड़गढ़
पोरसा में पचौरी का पुरा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के द्वारा बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरि शंकर गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब उन लोगों में से एक हैं जोकि देश को मुक्त कराने के लिए लड़े और फिर अपने सपनों का भारत बनाने की कोशिश की। इस महान व्यक्ति को याद रखने के लिए देश भर में आंबेडकर जयंती मनायी जाती है। इस मौके पर अन्नू गुप्ता, राजीव शर्मा, महाराज सिंह, कमलेश सुमन, मुन्ना सिंह, साहिब सिंह, अभिनव छारी, ओम प्रकाश खटीक कमल जाटव, मनोज पाठक, बालकिशन वर्मा, मंजू जाटव, नत्थी लाल राठौर, मंशाराम जाटव, रामप्रकाश जाटव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पहाड़गढ़: कनहार में ग्राम सभा आयोजित
पहाडगढ़ की ग्राम पंचायत में बाबा साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम सभा आयोजित की गई। जिसमें उज्ज्वला योजना का लाभ देने के लिए 100 पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार की गई। जिन्हें 20 अप्रैल को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर सरपंच वृंदावन पारासर, हरीश सिंह जाटव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं पहाड़गढ़ कस्बे के जाटव मोहल्ले में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। इस मौके पर ओमी खटीक, बाबू जाटव, सियाराम जाटव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
टेंटरा में आंबेडकर पार्क में मनाई जयंती:
टेंटरा में स्थित आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की 127 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सरपंच अशोक पारासर, थाना प्रभारी अमर सिंह गुर्जर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बानमोर: दोपहर 12 बजे तक बंद रहा बाजार
बानमोर में सक्सेना का पुरा, थाना का पुरा, भगिता का पुरा, डिपो व गंगाराम का पुरा इन पांचों जगहों पर बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। इस दौरान बानमोर कस्बे में दोपहर 12 बजे तक बाजार पूरी तरह से बंद रहा। लेकिन शाम होते-होते बाजार में पूरी दुकानें खुल गई। वहीं सक्सेना का पुरा में नपा अध्यक्ष विमला भगवान सिंह व थाने का पुरा में पूर्व नप अध्यक्ष कमल सिंह राजे ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पअर्पित किए। इस दौरान नायब तहसीलदार श्याम श्रीवास्तव, टीआई बादाम सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।