बरबाई में आग से खेत में रखी दो बीघा गेहूं की फसल खाक
पोरसा | बरबाई गांव के एक खेत में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। यह फसल कुछ दिन पहले ही काटकर रखी गई थी। ग्रामीणों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बुधवार की शाम बरबाई गांव में राघवेन्द्र शर्मा के खेत में ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट हुआ तो एक चिंगारी गिरी िजससेे खेत में कटे रखे गेहूं ने आग का रूप ले लिया और थोड़ी ही देर में पूरी फसल खाक हो गई।