पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर में खेल विषय की क्लास लगेंगी

बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर में खेल विषय की क्लास लगेंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोरसा |प्राइमरी व मिडिल के छात्र-छात्राओं को गर्मियों की छुट्टी में पढ़ने के अलावा खेलकूद व अन्य गतिविधियों को सीखने की सुविधा मिले इसके लिए लिटिल जायन्ट्स इंटरनेशनल स्कूल ने नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन शिविर शुरू किया है। इसमें बच्चों को खेल-कूद के अलावा अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषयों की क्लास भी दी जा रही है।

ग्रीष्मकालीन शिविर में कक्षा 1 से 6 तक के छात्र-छात्राओं के लिए खेलकूद सिखाने के साथ आर्ट एंड क्राफ्ट की गतिविधियों की शामिल करने की व्यवस्था की है जो बच्चे गणित, विज्ञान अंग्रेजी विषय में कमजोर हैं उनके लिए स्पेशल क्लास लगाई जा रही हैं। इसके लिए छात्र-छात्राओं से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...