पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सम्मेलन में 8 जोड़ों का हुआ विवाह, लिया आशीर्वाद

सम्मेलन में 8 जोड़ों का हुआ विवाह, लिया आशीर्वाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामूहिक विवाह सम्मेलन में जोडों के विवाह सम्पन्न कराए गए।

भिकारीपुरा में बुधवार को आयोजित हुआ सामूहिक विवाह सम्मेलन

भास्कर संवाददाता | पोरसा

भिकारीपुरा में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में बुधवार को आठ जोड़ों का मंगल परिणय सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत ने नव युगलों को बीस-बीस हजार रुपए के चेक व पांच-पांच हजार रुपए कीमत के उपहार प्रदान किए। वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

धर्मशाला में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सुंदरी संग दीपू, नीतू संग कोक सिंह, प्रीति संग मनोज, जूली संग शैलू, बीनू संग सोनू, शशी संग राजकुमार, रीना संग बबलू राठौर व भारती संग संजू ने सात फेरे लिए। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत जनपद पंचायत द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के विवाह मंडप में कन्याओं के पैर पूजन के लिए समाज की महिला व पुरुष बडी संख्या में उपस्थित हुए। वरमाला कार्यक्रम के बाद मंच पर उपस्थित दूल्हा-दुल्हनों को आशीर्वाद देने के लिए तहसीलदार भूपेन्द्र कैलाशिया भी उपस्थित हुए।

जनपद पंचायत ने शासन की योजना के तहत वधु को 20 हजार रुपए के चेक प्रदान किए। इसके अलावा उपहार में टीवी, कूलर, मिक्सी, बैड, प्रेस, सिलाई मशीन, अलमारी प्रदान की गई। इस अवसर पर हरीशंकर गुप्ता, महाराज सिंह, साहब सिंह तोमर, अन्नू गुप्ता, साधू राठौर, मोहर सिंह व अवधेश राजौरिया, इब्राहिम पठान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...