पोरसा|ग्राम पंचायत खिल्ली में शुक्रवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में युवा नेता ब्रजकिशोर सखवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस टूर्नामेंट में ग्रामीण अंचल की 25 से अधिक टीम भाग ले रहीं है। टूर्नामेंट में विजयी टीम को आयोजकों की ओर से आकर्षक पुरुस्कार दिए जाएंगे। टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर संदीप शर्मा, अनूप हरदैनियां, अखिलेश शर्मा, अंकित उपाध्याय, अनूप हरदेनियां, रवि उपाध्याय, प्रमोद शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।