कांग्रेस की पर्यवेक्षक एवं डबरा विधायक इमरती देवी ने शुक्रवार को पोरसा पहुंचकर रेस्टहाउस पर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। इस दौरान कुछ कांग्रेसी नेताओं ने अंबाह विधानसभा की दावेदारी करते हुए बायोडाटा सहित आवेदन भी सौंपे हैं। इस अवसर पर हरीश हिंडोलिया, मुकेश जाटव, रामप्रकाश जाटव, डॉ वाचाराम कौशल, सुरेश जाटव, प्रदीपसखवार, रामसेवक जाटव, डॉ विजय सखवार ने आवेदन सौंपकर अपनी-अपनी दावेदारी पेश की है। इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम तिवारी, मोहन सिंह तोमर, अजय कटारे, वीरेंद्र राजपूत, रामनिवास राठौर, राजू सिंह तोमर, राकेश ओझा, शंकर सिंह तोमर, जगन्नाथ सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।