पोरसा| जौंटई रोड स्थित मेन नाला जाम होने से गंदा पानी ओवर फ्लो होकर बस्ती के बीच एकत्रित हो रहा है। इस हाल में यहां न केवल मच्छरों का बढ़ गया है, बल्कि बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी महावीर सिंह कुशवाह, रामबाबू शर्मा, महेश सिंह तोमर ने बताया कि वे जाम नाले की सफाई कराने के लिए कई बार नगर पालिका सीएमओ व अध्यक्ष को लिखित आवेदन सौंप चुके हैं। बावजूद इसके नाले की सफाई नहीं कराई जा रही है। जलभराव से समस्याग्रस्त लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर जल्द ही वे नगर पालिका का घेराव करेंगे।