सरकार की मंशा, लोगों को मिले योजनाओं का लाभ: आनंद
भास्कर संवाददाता | सबलगढ़ /अंबाह/पोरसा
आर्थिक तंगी के चलते जिन वृद्धजन ने तीर्थ यात्रा करने का कभी मन में विचार तक नहीं किया, ऐसे हजारों वृद्ध माता-पिताओं को अनेक तीर्थ यात्रा कराकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्रवण कुमार बने चुके हैं। ये विचार चलो पंचायत अभियान के दौरान भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह सिकरवार ग्राम पंचायत सेमरा में व्यक्त कर रहे थे।
सिकरवार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए पार्टी स्तर प चलो पंचायत अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पार्टी से जुड़ रहे हैं तथा वर्ष इस साल के अंत में होने जा रहे विधान सभा चुनावों में एक बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। इस अवसर पर सेमरा के सरपंच कमली पटले, गुलाब सिंह, निरपत यादव, प्रताप सिंह यादव, संजय कुशवाह आदि ने ग्रामीणों को संबोधित किया।
अंबाह के आधा दर्जन गांव पहुंचा भाजयुमो दल: भारतीय जनता युवा मोर्चा का दल चलो पंचायत अभियान के तहत मंगलवार को सिलावली, करसड़ा, परदू का पूरा, हमीरपुरा, नंद का पुरा, बुधारा, सांठो, खिरली गांव पहुंचा। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के स्तर पर संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस मौके पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय, गंदर्भ सिंह तोमर, कुलदीप सिंह, गौरव शर्मा, सोनू बघेल, आशीष तोमर, नितिन सिंह तोमर, धर्मेंद्र सिंह, मोहित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पोरसा के हमीरपुरा पहुंचे नगर मंडल कार्यकर्ता: चलो पंचायत अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सोमवार को वार्ड क्रमांक दो स्थित हमीरा पुरा इलाके में पहुंचे। इस दौरान भाजपाइयों मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, अन्नपूर्णा योजना, कन्या विवाह, लोक सेवा गारंटी, मेधावी छात्र योजना, औषधि वितरण योजना आदि के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष हरीशंकर गुप्ता, ओमप्रकाश खटीक, रामऋषि शर्मा, राजीव शर्मा, अवधेश राजौरिया, सुमित वर्मा, रामजीलाल जाटव आदि मौजूद रहे।
चलो पंचायत अभियान के तहत अंबाह व सबलगढ़ की कई पंचायतों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
सबलगढ़ में ग्रामीणों को संबोधित करते भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष।
चलो पंचायत कार्यक्रम के तहत बुधारा पहुंचे भाजपाई।
हमीरा पुरा स्कूल पर बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता।