पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वरिष्ठ सहायक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसडीएम ने भेजा प्रस्ताव

वरिष्ठ सहायक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसडीएम ने भेजा प्रस्ताव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मामला गेहूं खरीद कार्य के सुपरविजन नहीं करने का

भास्कर संवाददाता | पोरसा

वरिष्ठ सहायक बीके पाठक द्वारा गेहूं खरीद कार्य का सुपरविजन नहीं करने से नाराज एसडीएम ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने का प्रस्ताव कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार को भेजा है। कलेक्टर को भेजे गए प्रस्ताव में एसडीएम ने कहा है कि पाठक द्वारा उपार्जन कार्य का सुपरविजन नहीं किया गया। इसके अलावा वारदाना न होने के कारण किसानों का गेहूं खरीदना बंद कर दिया गया। जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति निर्मित हुई। एसडीएम का कहना है कि पोरसा क्षेत्र में जब से गेहूं खरीदी का कार्य शुरू हुआ है तब से पाठक केवल एक दिन ही पोरसा आए हैं। वरिष्ठ सहायक द्वारा गेहूं उपार्जन जैसे कार्य में उदासीनता बरतना उनकी घोर लापरवाही को दर्शाता है। एेसे में पाठक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाना प्रस्तावित है।

खबरें और भी हैं...