पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्डों में मच्छरों का प्रकोप, कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग

वार्डों में मच्छरों का प्रकोप, कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोरसा | नगर के आधे इलाके में रहने वाली आबादी गंदगी का प्रकोप होने के कारण मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं। हालत यह कि रात को लाइट जाते ही घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। परेशान लोगों ने प्रभावित वार्डों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने कई बार आवेदन व ज्ञापन दिए। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड में नियमित सफाई नहीं होने से नालियां जाम हो गई तथा आवागमन के रास्तों पर पानी भर गया है। इस हाल में शिवनगर, अटेर रोड, पचौरीपुरा, शंकरपुरा, गांधी नगर, मोहनपुरा आदि क्षेत्र में जलभराव के समस्या के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।

खबरें और भी हैं...