पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क पर खड़े हो रहे ट्रक, राहगीर परेशान

सड़क पर खड़े हो रहे ट्रक, राहगीर परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क पर खड़े हो रहे ट्रक, राहगीर परेशान

सबलगढ़|
नगर के संतर नं. 3 में रास्ते में वाहन खड़े होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां अघोषित ट्रांसपोर्ट नगर है। इस कारण ट्रक व मेटाडोर खड़े रहते हैं तथा सड़क किनारे दुकानों का माल लोडिंग व अनलोडिंग होता है। इस कारण वहां दिन भर ट्रेफिक जाम के हालात निर्मित रहते हैं। राहगीर इस संबंध में शिकायत करते हैं तो ट्रक ड्राइवर झगडे पर उतारू हो जाते हैं। इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन व नगरपालिका अधिकारियों से शिकायत की गई हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

समय पर नहीं हो रहा कचरे का निष्पादन

पोरसा|
नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने सब्जी मंडी गेट को कचरा घर बना दिया है। इसके अलावा गांधी नगर, पुराना थाना परिसर, अटेर रोड क्षेत्र में भी कई जगह सड़क किनारे मोहल्लों का कचरा एकत्रित किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों की करतूत से मुख्य सड़कों के किनारे व्यवसाय कर रहे दुकानदार परेशान हैं, वहीं स्थानीय लोगों का दुर्गंध व गंदगी के कारण रहना मुश्किल हो रहा है। गंदगी की समस्या से परेशान लोगों ने नगर पालिका जाकर शिकायत भी की, बावजूद इसके स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। गंदगी से परेशान दुकानदारों ने बताया कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारी पुत्तूराम गली, शिक्षक कॉलोनी, डॉ छविराम भदौरिया गली, बर्फ फैक्ट्री वाली गली का कचरा मंडी के गेट पर एकत्रित कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...