खड़िया गांव में शराब पीकर छत पर सोया सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव
पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
भास्कर संवाददाता | पोरसा
नगरा थाना क्षेत्र स्थित खडिय़ा गांव में बीती रात एक व्यक्ति शराब पीकर छत पर सोने चला गया, लेकिन सुबह होने पर वह घर के सामने लगे नीम के पेड़ पर लटका मिला। व्यक्ति की मौज किन हालातों में व कैसे पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक ने बताया कि खडिय़ा गांव निवासी छोटे सिंह पुत्र बेनी सिंह (45) ने सोमवार की रात शराब पी रखी थी। रात को खाना खाकर वे मकान की छत पर सोने चले गए। लेकिन सुबह होने पर देखा कि उनका शव घर के सामने नीम के पेड़ पर लटका हुआ था। छोटे सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का फैसला क्यों लिया तथा उन्होंने छत से उतरकर कैसे फांसी लगाई पुलिस इन बिंदुओं की जांच बारीकी से कर रही है।
पति से विवाद होने पर महिला ने फांसी लगाई, मौत
नगरा थाना क्षेत्र स्थित गुर्जर पुरा में मंगलवार की दोपहर विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत देर रात पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गुर्जर का पुरा गांव में रहने वाली किरन (24) मंगलवार की सुबह पति महाराज सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद महाराज सिंह कहीं चला गया। दोपहर के समय किरन ने खाना बनाया और इसके बाद कमरे में जाकर साफी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किरन ने इस तरह फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की। पुलिस कई बिंदुओं के आधार पर इसकी जांच कर रही है।