पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईटेंशन की चिंगारी से खेत में रखी फसल खाक

हाईटेंशन की चिंगारी से खेत में रखी फसल खाक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानदाता का पुरा गांव में रविवार को हुई घटना

भास्कर संवाददाता | पोरसा

हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने खेतों में कटी रखी गेंहू की फसल को जलाकर खाक कर दिया। चार किसानों के खेत में आग लगने से साढ़े तीन बीघा की फसल जलकर नष्ट हो गई है। सूचना मिलने के बाद अजय प्रताप सिंह व संतोष सिंह दमकल लेकर गांव में पहुंचे लेकिन फसल को बचाया नहीं जा सका। आग लगने की घटना पोरसा के मानदाता के पुरा गांव में हुई है। गांव में रहने वाली सोना देवी के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। रविवार की दोपहर इस हाईटेंशन लाइन में से चिंगारी निकली और खेत में आ गिरी जिससे खेत में काटकर रखी गई गेहूं की फसल ने आग पकड ली और तेज लपटें उठने लगी।

खबरें और भी हैं...