लोडिंग वाहनों में भरी जा रहीं सवारियां, कार्रवाई नहीं
लोडिंग वाहनों में भरी जा रहीं सवारियां, कार्रवाई नहीं
पोरसा | सामान ढोने के काम में आने वाले वाहनों में सवारियों को आवागमन कराया जा रहा है। नगर की सड़कों पर खड़े लोडिंग वाहन ओवरलोड सवारियां भरते हैं और उसके बाद तेज गति से फर्राटे भरते ही निकल जाते हैं। जिससे कई बार हादसे भी हो जाते हैं जिनमें कई लोग घायल होते हैं। लेकिन नियम विरुद्ध हो रहे वाहनों के इस संचालन पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती। लोगों का कहना है कि पुलिस की साठगांठ से ही लोडिंग वाहन सवारियां ढोने के काम को अंजाम दे रहे हैं।