ग्राम सभा की बैठक में उठी छह हैंडपंप खनन कराए जाने की मांग
पोरसा| ग्राम पंचायत विजयगढ़ में रविवार को ग्रामसभा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ग्रामीणों ने पानी की समस्या हल करने के लिए पंचायत क्षेत्र में छह हैंडपंप खनन किए जाने की मांग उठाई। गर्मी के दिनों को महसूस करते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर हैंडपंप खनन के लिए तत्काल पीएचई विभाग को पत्र लिखा गया।