पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्रकार का सिर फोड़ा, गंभीर

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्रकार का सिर फोड़ा, गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर तीन लोगों ने मिलकर पत्रकार मुनीश्वर सिंह तोमर के सिर में पत्थर मार दिया जिससे उसे चोट आई है। इससे पहले इन्हीं आरोपियों ने सुबह के दौर में फरियादी की हासकी गांव में मारपीट कर दी थी। पोरसा पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए हैं।

पत्रकार मुनीश्वर सिंह तोमर, शुक्रवार की शाम छह बजे पोरसा कस्बा में बरगद चौराहे के पास ग्राहकों से अखबार के बिल का पैसा प्राप्त कर रहे थे। उसी दौरान आरोपी नवल सिंह सिकरवार व उनके बेटे सुरेश सिकरवार व राघवेन्द्र सिकरवार महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के पास आए और पत्रकार से बोले कि आज कितनी वसूली की है। नवल सिंह बोला कि शराब के लिए 200 रुपए तो देता जा। मुनीश्वर ने रुपए देने से मना किया तो आरोपी नवल सिंह ने फरियादी की मारपीट की और उसके बेटे सुरेश ने पत्थर मार दिया जिससे सिर में गंभीर चोट आई है। शुक्रवार की सुबह नौ बजे भी हासकी गांव में इन्हीं आरोपियों ने मुनीश्वर सिंह तोमर की मारपीट कर उसके ऊपर पालतू कुत्ता को दौड़ा दिया था।

खबरें और भी हैं...