हाइटेंशन लाइन टूटने से गेहूं की फसल में लगी आग
ग्राम पंचायत तेरनी के चरन सिंह पुरा गांव में 11 केवी हाइटेंशन लाइन टूटकर खेत में गिरने से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं ग्रामीणों के द्वारा बिजली कंपनी के अधिकारियों को सूचित कर बिजली की सप्लाई बंद कराई गई। मिली जानकारी के अनुसार चरन सिंह का पुरा गांव में दिल्लीराम के खेत में रखी गेहूं की फसल के ऊपर 11 केवी हाइटेंशन लाइन टूटकर गिर पड़ी। जिसकी वजह से फसल में खेत में आग लग गई।
जिसके बाद स्थानी निवासी अजय प्रताप सिंह तोमर, संतोष सिंह के द्वारा इसकी सूचना बिजली कंपनी के जेई को देकर बिजली सप्लाई बंद करा दी गई। लेकिन तब तक खेत में रखी हुई पूरी फसल जलकर राख हो चुकी है। बतादें की पीड़ित किसान की बेटी की शादी 18 अप्रैल की है।