पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जौंटई रोड पर अवैध शराब से भरी कार सहित 2 गिरफ्तार

जौंटई रोड पर अवैध शराब से भरी कार सहित 2 गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जौंटई रोड बंबा की पुलिया के पास पकड़े गए आरोपी

कार में शराब भरकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेचने जा रहे थे आरोपी

भास्कर संवाददाता | पोरसा

जौंटई रोड स्थित बम्बा के पास गुरुवार को अवैध शराब से भरी कार को पोरसा पुलिस ने न केवल जब्त कर लिया, बल्कि उसमें सवार दो आरोपी भी पकड़े गए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक प्रेमपुरा निवासी नितिन उर्फ चुटिया तोमर एवं जितेंद्र तोमर गुरुवार को शिफ्ट डिजायर कार में 6 पेटी अंग्रेजी शराब एवं 3 पेटी बीयर रखकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेचने जा रहे थे। लेकिन किसी भी तरह पुलिस को इसकी खबर लग गई। पुलिस ने तत्काल पीछा कर न केवल कार रुकवा ली, बल्कि उसमें सवार दोनों आरोपियों को भी पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान जब्त हुई शराब की कीमत 25 हजार रुपए बताई गई है।

खबरें और भी हैं...