पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सब्जी मंडी में हर रोज लग रहे जाम से लोग परेशान

सब्जी मंडी में हर रोज लग रहे जाम से लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सबलगढ़| पोरसा। सब्जी मंडी में हर रोज लगने वाले जाम से सब्जी लेने जा रहे लोग परेशान हैं। कारण यह है थोक सब्जी विक्रेताओं के यहां आने वाले चालक वाहनों को घंटों तक सड़क पर खड़ा रखते हैं। जिससे लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। शिकायत करने पर थोक सब्जी विक्रेता झगड़े पर आमदा हो जाते हैं। जाम की समस्या से निजात पाने लोगों ने नगर पंचायत सहित पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की है। लेकिन कार्रवाई नहीं होने से स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा। नगर में रहने वाले हरिशरण तिवारी, विष्णु सिंह तोमर, शैलेंद्र सिंह तोमर, रामकिशोर सिंह, संदीप उपाध्याय आदि ने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से इस दिशा में कार्रवाई करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...