नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत कराई जा रहीं गतिविधियों के नाम पर महज खाना-पूर्ति की जा रही है। क्योंकि जनपद सभागार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शुक्रवार को महज चार-पांच लोग ही उपस्थित हुए। यहां बता दें कि नेहरु युवा केंद्र को 1 मई से 31 जुलाई तक स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत ग्रामीण अंचल में श्रमदान, रैली व अन्य जागरूकता गतिविधियां करनी है। जिसके लिए शुक्रवार को नेहरु युवा केंद्र द्वारा विभिन्न गांव में गठित किए युवा मंडल सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। ताकि युवा मंडल के माध्यम से ग्रामीण परिवेश में स्वच्छता स्थापित करने युवा मंडलों की भूमिका सुनिश्चित की जा सके। लेकिन शुक्रवार को जनपद सभागार में ज्यादातर युवा मंडल के सदस्य नहीं आए। और युवा मंडलों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम महज औपचारिकता में सिमट गया।
वहीं ब्लॉक कॉरिडनेटर इंदल संह के अनुसार स्वच्छता भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत ग्रामीण युवा मंडल के सदस्यों को पोरसा बुलाया गया था। कार्यक्रम की शुरूआत में उनकी उपस्थिति कम रही होगी बाद में उपस्थिती ठीक हो गई थी।
खाली पड़ा जनपद सभागार।