पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जहां सत्य की चर्चा हो वहां कभी भी नहीं रहता कलियुग का प्रभाव: देवदत्त शास्त्री

जहां सत्य की चर्चा हो वहां कभी भी नहीं रहता कलियुग का प्रभाव: देवदत्त शास्त्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आप जैसा व्यवहार दूसरों के साथ करेंगे, वैसा ही व्यवहार आपको मिलेगा। भगवान श्रीकृष्ण का नाम सुख की खान है। यह दानव को मानव बनाता है। भगवान कृष्ण की पूजा से मनुष्य न केवल भवसागर पार सकता है, बल्कि नर से नारायण तक पहुंचने का मार्ग आसान हो जाता है। जहां सत्य की चर्चा हो वहां कभी कलियुग का प्रभाव नहीं रहता। वहां तो हमेशा सतयुग का आभास होता है।

यह प्रवचन शनिवार को रतीराम पुरा गांव में चल रही भागवत कथा में पंडित देवदत्त शास्त्री श्रद्धालुओं को सुना रहे थे। यहां कथा के बीच-बीच में संगीतमयी भजन प्रस्तुति श्रद्धालुओं के प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही।

भागवत कथा सुनाते शास्त्रीजी।

अपार है दान की महिमा: गोविंद शास्त्री

पोरसा। दान करने से मनुष्य के जीवन में न केवल खुशहाली आती है, बल्कि भगवान का आशीर्वाद सदैव प्राप्त होता है। यह उपदेश शनिवार को जौटई गांव के हनुमान मंदिर पर चल रही भागवत कथा में पंडित गोविंद शास्त्री श्रद्धालुओं को सुना रहे थे। शास्त्रीजी ने भागवत कथा में कहा कि कि संसार के प्रपंचों और संशयों से बचने के लिए मनुष्य को अपना आचरण पवित्रता रखना होगा। जीवन में भगवान राम जैसा आचरण अपनाने से मनुष्य का साक्षात्कार परमात्मा से होना सुनिश्चित है। मनुष्य के जीवन में कैकई, शूर्पणखा, रावण जैसे पात्र संपर्क में आने से मानसिक क्लेश होना स्वाभाविक है। रामजी का नाम ही इन बुराइयों के नाश के लिए काफी है।

खबरें और भी हैं...