पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बारिश से पहले नहीं बनवाईं सड़कें, फिर होगा जलभराव, कीचड़ से बिगड़ेंगे हालात

बारिश से पहले नहीं बनवाईं सड़कें, फिर होगा जलभराव, कीचड़ से बिगड़ेंगे हालात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयेश्वर रोड पर सड़क खुदी होने से शनिवार को गिरकर चोटिल हुआ स्कूटी चालक।

250 दुकानदारों का व्यवसाय चौपट, हो रहा ट्रैफिक जाम

पोरसा चौराहे स्थित उसैद रोड पर वर्तमान में पुराना नाला बंद करा दिया गया तथा नया नाला निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में घरों से निकलने वाला पानी दुकानों के आगे तथा मेन सड़क पर भर रहा है। ऐसी स्थिति में इस क्षेत्र के 250 दुकानदारों का व्यवसाय चौपट हो रहा है, वहीं घंटों तक जाम लगने की स्थिति निर्मित होने से आमजन का आवागमन पुरी तरह प्रभावित है।

हम ठेकेदार को जारी कर रहे हैं नोटिस

यह सही है कि नगर की सड़केंं खुदी होने से आमजन का आवागमन बाधित हो रहा है। इस संबंध में सीएमओ से चर्चा कर जल्द ही ठेकेदार को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। बारिश से पूर्व हम हर हालत में ठेकेदार से नगर की सड़के बनवा लेंगे। एके दीक्षित, उपयंत्री, नगर पालिका अंबाह

70% काम ही पूरा हुआ है पेयजल योजना का

नगर पालिका से हुए अनुबंध के मुताबिक सारथी कंस्ट्रक्शन कंपनी को जनवरी 2018 के अंत तक नगर में पेयजल योजना कार्य पूरा करना था। लेकिन उक्त कंपनी के लचर रवैये के कारण अभी तक 70 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। क्योंकि अभी तक पानी की टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा है। इसके अलावा पाइप लाइन बिछाने के बाद घरेलू कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। ऐसे में सड़कों का मेंटेनेंस नहीं होने से आमजन को मुसीबत उठानी पड़ रही है।

पहले लाइन बिछाने फिर कनेक्शन देने खोदी सड़कें

पाइप लाइन बिछाने के लिए प्रथम चरण में सड़क खुदाई का कार्य किया गया। लेकिन इसके बाद पाइप लाइन डालने के बाद घरेलू कनेक्शन के लिए दुबारा सड़कें खोदी गई। प्रावधान के मुताबिक संबंधित ठेकेदार को कनेक्शन देने के तत्काल बाद पक्की रोड बनने तक मार्ग का समतलीकरण कराना चाहिए। लेकिन ठेकेदार द्वारा सड़क का समतलीकरण कार्य तो छोडि़ए कई जगह गड्ढे तक नहीं भरे गए। ऐसे में नगर के ज्यादातर मोहल्लों में लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित है।

इन क्षेत्रों में सबसे अधिक प्रभावित है आवागमन

नगर की मुख्य सड़कें खुदी होने से वर्तमान में जो इलाका आवागमन की समस्या से जूझ रहा है उनमें जयेश्वर रोड, परेड चौराहा, फनी वीडियो रोड, भूमिया रोड, पोरसा चौराह, किला बस्ती, तालाब रोड आदि शामिल है। इन इलाकों में सुबह के समय वाहन से निकलना मुश्किल भरा होता है, क्योंकि जरा सी बारिश होने पर सड़क पर पसरी मिट्टी गीली हो जाती है। जिससे दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ऐसे में सबसे अधिक मुसीबत स्कूली छात्र-छात्राओं की हो रही है।

खबरें और भी हैं...