पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंबल नदी किनारे मिले शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं

चंबल नदी किनारे मिले शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहचान के लिए पोरसा पीएम हाउस में रखवाया गया है शव

भास्कर संवाददाता | पोरसा

महुआ थाना क्षेत्र स्थित चंबल नदी किनारे शुक्रवार की शाम 27-28 वर्षीय युवक का शव मिला है। शनिवार को भी मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसलिए पुलिस ने शव पीएम हाउस में रखवा दिया है। मृतक आसमानी कलर का जींस पैंट पहने हुए है तथा सफेद कलर की शर्ट है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम रायपुर गांव के पास ग्रामीणों ने चंबल नदी किनारे युवक का शव देखा तो 100 डायल को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव के फोटो खींचकर आसपास के गांव के लोगों को वाट्सएप के जरिए पहुंचाए गए।

खबरें और भी हैं...