ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने ग्राम इकाईयों का गठन कर नियुक्त किए 24 पर्यवेक्षक
शिवगंज | ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश राठौड़ ने शनिवार को ग्राम इकाईयों का गठन कर 24 ग्राम पंचायत पर्यवेक्षक नियुक्त किए है। ब्लॉक अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि ओड़ा में पूर्व प्रधान अचलाराम माली, वाण में उप प्रधान मोटाराम देवासी, कैलाशनगर में पूर्व उप प्रधान राजेंद्र रावल, मनादर में अचलाराम मेघवाल, नारादरा में दलपतसिंह राजपूत, बागसीन में कानाराम कुम्हार, पालडी एम में हनवंतसिंह देवड़ा, मोरली में किशनसिंह, उथमण में ओबाराम मेघवाल, अरठवाड़ा में मदन माली, पोसालिया में महेंद्र माली, जोयला में छगन कलावंत, आलपा में रताराम देवासी, रोवाड़ा में नारायणलाल चौहान, बडगांव में धीराराम देवासी, केसरपुरा में मगन मीणा, वेराजेतपुरा में ईश्वरसिंह सिसोदिया, रूखाड़ा में शंकरलाल मीणा, चुली में कांतिलाल हीरागर, छीबागांव में राजु मीणा, अंदोर में प्रवीण रावल व झाडौलीवीर में चौपाराम चौधरी को ग्राम पंचायत पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।