पोसालिया. भजन संध्या में मौजूद ग्रामीण।
भास्कर न्यूज | पोसालिया
समीपवर्ती वेरारामपुरा गांव में कुमावत समाज के सुंदेशा परिवार की ओर से सुंधामाता मंदिर का वार्षिक मेला धूमधाम से मनाया गया। इस मौके शुक्रवार रात एक शाम सुंधामात व सोनाणा खेतलाजी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में अतिथि पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष व शिवगंज पंचायत समिति प्रधान जीवाराम आर्य ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में शिवगंज नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पुखराज परिहार व ब्लॉक कांग्रेस के हनवतसिंह देवड़ा भी मौजूद थे। इस मौके कुमावत समाज के डॉ. सोहनलाल कुमावत समेत सभी अतिथियों का सुंदेशा परिवार की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके भरत कुमावत, दिनेश कुमावत, ताराराम कुमावत, टीकमाराम कुमावत, दौलाराम कुमावत व धर्माराम कुमावत मौजूद थे।