पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पोसालिया में सारणेश्वरजी का मेला 24 को

पोसालिया में सारणेश्वरजी का मेला 24 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोसालिया | कस्बे में माली समाज की ओर से सारणेश्वर महादेव का वार्षिक मेला व समाज सुधार सम्मेलन का आयोजन 24 मई को किया जाएगा। समाज की ओर से मेले की तैयारियां जोरों पर की जा रही है। मेले की पूर्व संध्या पर 23 मई की रात माली समाज की बैठक होगी, जिसमें चढ़ावों की बोलियां लगार्ई जाएगी। दूसरे दिन 24 मई को सवेरे सारणेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती व पूजा अर्चना के साथ मेले का आगाज होगा। इसके बाद मेला स्थान पर सुबह 9 बजे से समाज सुधार सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें समाज विकास व शिक्षा समेत विभिन्न बिंदूओ पर चर्चा की जाएगी।





तथा समाज की ओर से दानदाताओं व अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। वहीं दोपहर में महाप्रसादी वितरित की जाएगी तथा शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...