आपसी सहमति से किया भूमि बंटवारा
सरूपगंज| समीपवर्ती ग्राम पंचायत लौटाणा में न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 म्यूटेशन, 43 नाम संशोधन, एक परिवार का वर्षों से लंबित आपसी सहमति से भूमि का बंटवारा किया गया। शिविर में खाद्य सुरक्षा में नाम जोडने, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, विभिन्न पेंशन संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी पर्वतसिंह चुंडावत, विधायक समाराम गरासिया, तहसीलदार गणपतसिंह, भू-अभिलेख निरीक्षक अचलाराम, पंचायत प्रसार अधिकारी चुन्नीलाल घांची, ग्राम विकास अधिकारी विक्रमसिंह राणावत, पंचायत समिति सदस्य रतनलाल गरासिया समेत ग्रामीण मौजूद थे।
पोसालिया| कस्बे के अटल सेवा केंद्र में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि एसडीएम प्रकाशचंद अग्रवाल थे तथा अध्यक्षता सरपंच राजेंद्र कुमार माली ने की। साथ ही तहसीलदार प्रदीप मालवीया, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी आवड़दान चारण, भाजपा जिला अध्यक्ष लुंबाराम चौधरी एवं किसान मोर्चा महामंत्री गंगासिंह भी मौजूद थे। शिविर प्रभारी ने बताया कि शिविर कोर्ट के पुराने तीन मामले का निस्तारण किया गया।