पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धिरोल में 88 महिलाओं को मिला उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन

धिरोल में 88 महिलाओं को मिला उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोटका प्रखंड की धिरोल पंचायत भवन में शुक्रवार को उज्ज्वला योजना के तहत 88 महिलाओं के बीच गैस कनेक्शन का वितरण आराध्या इंडेन जादूगोड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर गैस का वितरण मुख्य अतिथि विधायक मेनका सरदार, विशिष्ट अतिथि मुखिया संतोषी उरांव, विधायक प्रतिनिधि विभीषण सिंह सरदार, 20 सूत्री उपाध्यक्ष हलधर दास आदि ने की। मौके पर विधायक ने कहा कि खाना बनाने के समय चूल्हे के धुएं से हो रही बीमारियों से निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में गरीब महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के उपरांत राज्य सरकार ने मुफ्त में चूल्हा एवं अन्य उपकरण देने की घोषणा की है। पूर्व में यह कनेक्शन सिर्फ एससीसई डेटा में नाम आने वाले लाभुकों को दिया जा रहा था, पर अब सरकार हर जरूरतमंद गरीब परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन मापदंड पूरा करने वालों को देगी। इस अवसर पर आराध्या इंडेन के प्रोपराइर दिनेश सिंह ने कहा कि सप्ताह में तीन पंचायत में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभुकों को मुफ्त में गैस सिलेंडर व चूल्हा बांटने की जिम्मेदारी उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम द्वारा सौंपी गई है। 22 मई को हरिणा पंचायत भवन में 125 लाभुकों के बीच गैस सिलेंडर बांटा जाएगा। मौके पर हीरालाल बारिक, लक्ष्मी पदो गोप, भरत पात्रों, शिवशंकर, िवराज गोप, ललित सरदार, अर्जुन सरदार, दिनेश सिंह, भोला गोप, मधुसूदन नायक आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...