पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो पीसीसी सड़क निर्माण की रखी गई आधारशिला

दो पीसीसी सड़क निर्माण की रखी गई आधारशिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जादूगोड़ा |पोटका की विधायक मेनका सरदार ने शुक्रवार को प्रखंड की माटकी पंचायत की पिछली और शंकरदा पंचायत के भुटका में दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास किया गया। विधायक निधि से पिछली में मुख्य सड़क से देवाशीष बनर्जी के घर तक 400 फीट पीसीसी पथ का निर्माण 4 करोड़ 82 लाख की लागत से एवं भुटका सरदार टोला में मुख्य पथ से गांव की ओर 400 फीट पीसीसी पथ का निर्माण भी 4 करोड़ 82 लाख की लागत से होगा। मौके पर विधायक ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से पोटका विधानसभा के लगभग सभी सड़कों का कालीकरण करा लिया गया है। बरसात के पूर्व गांव के टोला मोहल्ला की सड़क भी दुरुस्त हो जाए। इसके लिए इस वित्तीय वर्ष में भी सैकड़ों पीसीसी सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिस पर कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनता से किए गए हर वायदे को वह बारी-बारी से पूरा करेंगी।

खबरें और भी हैं...