पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले जुमा को मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

पहले जुमा को मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे के मौके पर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। मस्जिदों में जुमा नमाज से पहले इमामों द्वारा रमजानुल मुबारके के फज़ाइल बताए गए। रमज़ान के रोजे के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करनी चाहिए, इस बारे में चर्चा की गई। वहीं पहला जुमा होने के वजह से मस्जिदों में अधिक भीड़ उमड़ी। नमाजियों को दिक्कत ना इसके लिए मस्जिद कमिटी द्वारा विशेष बंदोबस्त किया गया था। चक्रधरपुर में वार्ड संख्या 6 जामा मस्जिद, छोटी मस्जिद, मस्जिद ए मुजाहिद नगर मस्जिद, वार्ड संख्या 18 मस्जिद ए बिलाल, मदिना मस्जिद व अंसार नगर मस्जिद, चांदमारी मस्जिद, लोको मस्जिद, पोटका मस्जिद के अलावे सीमीदीरी व मंडलसाई के मस्जिदों में जुमे की नमाज़ अदा की गई।

खबरें और भी हैं...