पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फुटबॉल टूर्नामेंट का जिप अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

फुटबॉल टूर्नामेंट का जिप अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिरूगोड़ा में फ्लड लाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का जिला परिषद संजीव सरदार व जिप अध्यक्ष बुलूरानी सिंह ने उद्घाटन किया। इधर रसिक आखड़ा चिरूगोड़ा द्वारा पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में ओड़िया के अलावा पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम से 48 टीम मैदान में हैं। फुटबॉल प्रतियोगिता देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी थी। उद्धाटन मैच सुशील स्पोर्टिंग केड़ो व नाईन भुजाली पोपडोंघुटू (पोटका) के बीच खेला गया। कार्यक्रम की शुरुआत संथाली में राष्ट्रीय गान के साथ शुभारंभ हुआ। इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि सह जिप सदस्य संजीव सरदार ने आयोजकों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बहुल क्षेत्र में फ्लड लाइट फुटबॉल प्रतियोगिता कराना एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने की अपील की। इस मौके पर जिप अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान रसिक अखाड़ा चिरूगोड़ा की ओर से धानु मुर्मू, टीबू राम मुर्मू, बंगाल मुर्मू, खुदीराम मुर्मू, कुंवर मुर्मू, मेघराय मुर्मू, ठाकुर मुर्मू आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...