पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक फिसलने से युवक की मौत, दो साथी घायल

बाइक फिसलने से युवक की मौत, दो साथी घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुहागपुरा थाना क्षेत्र में सेमलिया के पास बाइक फिसलने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन युवक सेमलिया से अपने गांव रेणदा आ रहे थे। सेमलिया से बखतपुरा के बीच बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार रेणदा निवासी रामलाल (30) पुत्र ज्ञाना की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथी युवक ईश्वर (22) पुत्र मोहन व कमलेश (25) पुत्र रूपा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायलों व मृतक को एंबुलेंस से प्रतापगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव पैतृक गांव रेणदा ले गए तथा अंतिम संस्कार किया।

खबरें और भी हैं...