प्रतापगढ़ नगर परिषद चलाएगी प्लास्टिक के खिलाफ अभियान
प्रतापगढ़| नगर परिषद प्लास्टिक का उपयोग करने वाले व्यापारियों के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई करेगी। नगर परिषद आयुक्त अशोक कुमार जैन ने बताया कि प्लास्टिक कैरीबेग के उपयोग से पर्यावरण प्रदूषित होता है साथ ही यह आमजन व पशुओं के लिए भी हानिकारक है। आयुक्त ने व्यापारियों, सब्जी विक्रेता, फुटकर व्यापारियों से प्लास्टिक कैरीबैग का विनिर्माण, भंडारण, आयात, विक्रय या परिवहन नहीं करने का आह्वान किया है।