पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पोषाहार नियमानुसार दें : कलेक्टर

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पोषाहार नियमानुसार दें : कलेक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ | बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्टर भंवरलाल मेहरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कलेक्टर ने जिले की उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए लक्ष्य में पीछे रहे विभागों के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर भंवरलाल मेहरा ने बैठक में उचित मूल्य दुकानदारों को आवंटित अन्नपूर्णा भंडारों में बदलने के लिए रसद अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने अन्नपूर्णा रसोई के संचालन, श्रम विभाग द्वारा प्रसूति सहायता, शुभ शक्ति योजना व श्रमिक कार्ड से विभिन्न योजनाओं में लाभान्वितों की समीक्षा भी की। स्वच्छ भारत मिशन अभियान शहरी व ग्रामीण के तहत आवंटित लक्ष्यों की पूर्ति, मनरेगा योजना में अधिक मानव दिवसों का सृजन करने, नए स्वयं सहायता समूह बनाने व सभी के खाते खुलवाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपने कार्यालयों में व्यक्तिगत लाभ के सभी पात्रों की सूची रखें व लाभान्वितों का नियमित रूप से भौतिक सत्यापन भी करवाएं। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक से कहा कि वे स्वीकृत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को व्यवस्थित रूप से संचालित करें तथा बालक-बालिकाओं को पूरा पोषाहार वितरित करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी, श्रम कल्याण अधिकारी विपिन चौधरी, जिला उद्योग महाप्रबंधक हितेश जोशी, बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता आईआर मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...