पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में भाजपा सरकार के गिरने पर कांग्रेस ने मनाया जश्न

कर्नाटक में भाजपा सरकार के गिरने पर कांग्रेस ने मनाया जश्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ | कर्नाटक में ढाई दिन की सरकार बनाने के बाद भाजपा बहुमत साबित नहीं कर पाई और येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। इससे कांग्रेस में खुशी का माहौल है। शहर के गांधी चौराहे पर खुशी मनाते हुए सभी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर पटाखे फोड़े। इस दौरान एआईसीसी के अध्यक्ष सुरेंद्र चंडालिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता शर्मा, कांग्रेस जिला सचिव नरेंद्र जोशी, कांग्रेस जिला सचिव लाला कुमावत, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महेश कुमावत, प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रकोष्ठ दिग्विजय सिंह राणावत, आईटी सेल जिला संयोजक घनश्याम पाटीदार, पंचायत समिति सदस्य महेश प्रजापत, प्रकाश मारवाड़ी, जितेंद्र मारवाड़ी, सुरेश नागदा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रतापगढ़. कर्नाटक में मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद जश्न मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...