भारतीय मजदूर संघ का सम्मेलन आज, धरियावद से 600 प्रतिनिधि लेंगे भाग
धरियावद | भारतीय मजदूर संघ प्रतापगढ़ का प्रथम जिला स्तरीय अधिवेशन रविवार को प्रतापगढ़ के कृषि मंडी परिसर में होगा। कार्यक्रम में धरियावद ब्लॉक से लगभग 600 प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर कार्य योजना बनाई गई। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष हेमीना मीणा के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रत्येक सेक्टर में बैठक कर सेक्टर प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई और अधिक से अधिक प्रतिनिधियों को लाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उपाध्यक्ष इंदुबाला शर्मा ने मूंगाणा, पारसोला और गोठड़ा का दौरा किया।