पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुर्जर समाज के समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान

गुर्जर समाज के समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ | गुर्जर महासभा की ओर से समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया। शनिवार को शहर के बगवास स्थित समाज के देवनारायण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम फागणा, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री राजेश जी गुर्जर, सामूहिक विवाह समिति के महामंत्री मोहनलाल बागड़ी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला गुर्जर महासभा के अध्यक्ष कमल सिंह गुर्जर ने की। मंच संचालन गुर्जर महासभा जिला कोषाध्यक्ष मन्नालाल गुर्जर ने किया। कार्यक्रम में वर्ष 2016 -17 के प्रतापगढ़ जिले के गुर्जर समाज के प्रतिभा जिन्होंने बोर्ड की परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, उनको सम्मानित किया गया। समारोह में 50 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही पिछले वर्षों में जिन विद्यार्थियों का चयन सरकारी नौकरी में हुआ उनको भी अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान समारोह में विशेष अतिथि राजेश गुर्जर, रमेश गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष जयपुर , अखिल भारतीय जिला उपाध्यक्ष व भाजपा जिला महामंत्री कैलाश गुर्जर कारुंडा, युवा गुर्जर महासभा जिला अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, पार्षद आनंद गुर्जर ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया।

प्रतापगढ़. गुर्जर समाज के सम्मान समारोह में सम्मानित विद्यार्थी और अतिथि।

खबरें और भी हैं...