छोटीसादड़ी | केंद्र सरकार के गजट नोटिफिकेशन में छोटीसादड़ी उपखंड को जनजाति उप योजना में शामिल करने की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी छाई हुई है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से प्रेषित प्रस्ताव और यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद सीपी जोशी की ओर से किए गए उच्च स्तरीय प्रयासों के चलते निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में समाहित प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी उपखंड को जनजाति उप योजना क्षेत्र में शामिल किया गया है। टीएसपी गजट नोटिफिकेशन जारी होने पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और पूर्व विधायक अशोक नवलखा, टीएसपी संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष रणजीतसिंह मीणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलेश भील, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मीणा, संगठन मंत्री उदयलाल मीणा, आरटीआई एक्टिविस्ट श्यामसिंह सालवी, सचिव सुरेश मेघवाल, नगर उपाध्यक्ष मदनलाल सांवरिया सहित संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने केंद्रीय जनजातीय मंत्री जू एल ओराम, राजस्थान के जनजाति मंत्री नंदलाल मीणा, मुख्यमंत्री राजे, यूडीएच मंत्री कृपलानी और सांसद सीपी जोशी का आभार प्रकट किया।